धान खरीद में किसानों को नही आएगी समस्या

Spread the love

काशीपुर(आरएनएस)। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक में किसानों ने सरकारी धान तौल केंद्र में आने वाली समस्याओं को रखा। बैठक में मौजूद एसएमओ ने किसानों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। बुधवार को अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मौजूद एसएमओ दिनेश चंद्र आर्या के समक्ष किसानों ने सरकारी धान तौल संबंधित कई समस्याओं को रखा। एसएमओ ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। आर्या ने कहा कि बीते वर्ष भी उन्होंने किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी। इस साल भी वह पूरा प्रयास करेंगे की कोई समस्या न आए। किसान बलजिंदर सिंह संधू ने कहा कि कच्चे आढ़तियों द्वारा किसानों का धान न लेने के कारण किसानों को अपना धान ओने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय रावल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार को शीघ्र ही कच्चे आढ़तियों द्वारा सरकारी धान तौल शुरू करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत धान पककर तैयार हो गया है। अडामा इंडिया कंपनी ने उत्तराखंड रीजनल मैनेजर संदीप शर्मा और असिस्टेंट रीजनल मैनेजर निखिल कुमार ने गेहूं की फसल में बंदरिया घास के प्रबंधन के लिए एक नवीनतम खरपतवार नाशक अदाका के बारे में जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *