गांजे के साथ पिता, बेटा व मां गिरफ्तार

Spread the love

सतपुली पुलिस ने तीन लोगों से बरामद किया 38.4 किलो गांजा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। सतपुली पुलिस ने 38.4 किलो गांजे के साथ पिता, बेटा व मां को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिस कार में गांजा लेकर जा रहे थे पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष व एक महिला शामिल है।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि बैजरों की ओर से एक यूपी नंबर की एक कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं। बताया कि सतपुली पहुंचने पर उन्होंने कार को रूकवा दिया। कार के अंदर बैठे व्यक्तियों से जब पूछताछ की जाने लगी तो वह गोल-मोल जवाब देने लगे। तलाशी के दौरान कार के बीच रखी पांच बोरियों में गांजा बरामद हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन अभियुक्तों की पहचान नेपाल सिंह पुत्र रेवा राम उम्र 46, शिवम् पुत्र नेपाल सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रभा देवी पत्नी नेपाल सिंह उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त उत्तर प्रदेश दौलतपुर पतईभूड थाना राजकपुर जिला अमरोहा हाल निवास मोहल्ला काशीरामपुर थाना मझोला मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पर्वतीय क्षेत्रों से गांजे की तस्करी मैदानी क्षेत्रों में कर रहे थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपा शाह, कांस्टेबल देशराज, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *