सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल, रेफर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ में एक बाइक अनियंत्रित होने से पिता-पुत्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना सोमवार की है। पूर्वी झंडीचौड़ निवासी सुदेश कुमार अपने पिता सतीश कुमार के साथ कोटद्वार बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोटाढांक के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से सुदेश के पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों व्यक्ति को निजी वाहन से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां सतीश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *