बच्चों को स्कूल भेजने में लग रहा डर

Spread the love

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग के दशज्यूला क्षेत्र में जंगलों से होकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में भालू व गुलदार जैसे जंगली जानवरों की सक्रियता के बीच अभिभावकों ने वन विभाग से ठोस सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है। दशज्यूला क्षेत्र के ईशाला, बोरा-कटमीणा (ग्राम सभा बिजराकोट), सेरा-दुका (ग्राम सभा थपलगांव) एवं फरतोलीली (ग्राम सभा बेजी काण्डई) सहित कई गांवों के बच्चे प्रतिदिन जंगलों से गुजरकर विद्यालय पहुंचते हैं। वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के चलते बच्चों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में क्षेत्र के सुदर्शन सिंह नेगी ने प्रभागीय वन अधिकारी रुद्रप्रयाग को पत्र प्रेषित कर बच्चों की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए वन विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, गश्त बढ़ाने अथवा बच्चों के लिए वाहन सुविधा जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जाए। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभागीय सहयोग के बिना बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना कठिन है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वन विभाग इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा, जिससे बच्चों के साथ-साथ परिजनों की चिंता भी कम हो सके। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *