महिला के नदी में छलांग लगाने की जताई आशंका

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
कीर्तिनगर पुराने मोटर पुल के नीचे एक महिला के नदी में छलांग लगाने की आशंका पर पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। नदी किनारे महिला के चप्पल मिले है। हालांकि महिला के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
कीर्तिनगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद उफल्डा निवासी एक महिला के परिजनों ने पुलिस को महिला के घर से लापता होने की सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर नगर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जिसमें महिला को कीर्तिनगर पुराने पुल के समीप से नदी की ओर जाते हुए देखा गया। नदी किनारे महिला के चप्पल भी मिले है। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। कोतवाल यादव ने बताया कि महिला के नदी में छलांग लगाने की आशंका पर नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *