चिल्लरखाल-लालढांग बैरियर पर वाहनों से न लिया जाएं शुल्क

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पार्षद सौरभ नौडियाल ने चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों से बैरियर पर शुल्क न लेने की मांग की है। कहा कि उक्त मार्ग से कोटद्वार क्षेत्र के अधिकांश लोग आवाजाही करते हैं।
सौरभ नौडियाल ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समस्या के बारे में बताया। चिल्लरखाल-लालढांग बैरियर में वन विभाग की ओर से वाहनों से शुल्क वसूला जाता है। पूर्व में यहां पर शुल्क लेना माफ कर दिया गया था। लेकिन, एक बार यह फिर शुरू हो गया है। ऐसे में कोटद्वार से हरिद्वार जाने व आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि चार पहिया वाहन का शुल्क दो सौ रुपये तक वसूला जाता है। कहा कि जनता के हित को देखते हुए बैरियर में वाहनों से शुल्क लेना बंद किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *