चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का फीडबैक लिया

Spread the love

चमोली। शनिवार को गौचर में कांग्रेस के चमोली एवं रुद्रप्रयाग के प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान विधानसभा चुनाव 2022 में विजय के दोनों जिलों की पांचों सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का फीडबैक लिया।
गौचर के एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में गढ़वाल लोक सभा प्रभारी कुलदीप कुमार ने चमोली और रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा ने कार्यकर्ताओं ने फीडबैक लिया। इस दौरान दोनों पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से सभी विधानसभाओं में दावेदारों की टोह ली। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों की कुनीतियों से जनता परेशान है। किसान, कर्मचारी, मजदूर सभी वर्ग अपने हितों की सुरक्षा के लिए आज सड़कों पर है। लेकिन केंद्र सरकार देश की संपतियों को बेचने में लगी है। बैठक में एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनावों में काम करने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। चमोली के वीरेंद्र सिंह रावत और रुद्रप्रयाग के ईश्वर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डा. जीतराम, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायात अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, प्रदेश महामंत्री हरिष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल, गौचर के नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, कर्णप्रयाग के महेश खंडूड़ी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, कर्णप्रयाग विधानसभा के सहप्रभारी ईश्वरी मैखुरी, थराली के ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी, देवाल के इंद्र सिंह राणा, घाट के सुखवीर रौंतेला, गैरसैंण के कुंवर सिंह बिष्ट, नारायणबगड़ के गिरीश कंडवाल, जखोली के ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र बिष्ट, सेवादल के प्रदेश सचिव सुरेश डिमरी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष मनोज रावत, जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, महिला ब्लाक अध्यक्ष सोनी भंडारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, रामदयाल, जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *