पीएचसी ताड़ीखेत के स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

Spread the love

अल्मोड़ा। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वर्कर्स को सम्मानित किए जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत में भाजपा नेता डॉ. प्रमोद नैनवाल ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान के सम्मान से नवाजा। उन्होंने कर्मचारियों कोरोना वॉरियर्स सम्मान के रूम में सर्टीफिकेट व पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. नैनवाल ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर ईमानदारी व निष्ठा से जो सेवाएं दीं, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस नबियाल व ब्लॉक कोऑडिनेटर तारा रावत के अथक प्रयासों की सराहना की। केंद्र प्रभारी डॉ. नबियाल ने डॉ. नैनवाल का आभार जताया। इस मौके पर आशा कार्यकत्रियों ने डॉ. प्रमोद नैनवाल को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। नैनवाल ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को लेकर जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। यहां ग्राम प्रधान मंजीत भगत, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, टैक्सी महा यूनियन अध्यक्ष शंकर बिष्ट, उप प्रधान दीपक जोशी, विजय शंकर बिष्ट, चंदन नेगी, हिमांशु पांडे, संजय पांडे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *