अमृत महोत्सव के तहत किया पूर्व सैनिकों को सम्मानित

Spread the love

अल्मोड़ा। विकासखंड के राजकीय इंटर कलेज योगसैण (रामपुर) में आजादी के अमृत विजय उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से 1971 के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट बने भरत रावत का सम्मान भी किया। स्कूली छात्राओं ने विभिन्न सांस्तिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। रविवार को आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने पूर्व कैप्टन राजेंद्र सिंह बिष्ट, हीरा सिंह नेगी, उत्तम सिंह, ध्यान सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, पान सिंह, ध्यान सिंह नेगी, केसर सिंह कोटवाल, कंचन सिंह आदि पूर्व सैनिकों को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र रहे लेफ्टिनेंट भरत सिंह रावत का अभिनंदन कर स्वागत किया गया। देश के लिए पूर्व सैनिकों के संघर्ष की सराहना की गई। इस मौके पर विभिन्न सांस्तिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। यहां एसएमसी अध्यक्ष शांति मावड़ी, बलवंत सिंह नेगी, सुशील, दीपक माहेश्वरी, आनंद सिंह, आनंद तिवारी, आनंद गिरि, गायत्री अटवाल, दीपा पांडे, बसंती देवी, सावित्री देवी, माया देवी, कमालुद्दीन, मनोज कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *