भेल में कार के पीछे दौड़ी मादा गुलदार

Spread the love

हरिद्वार। शनिवार देर रात भेल सेक्टर 4 स्थित केंद्रीय विद्यालय वाली सड़क पर एक मादा गुलदार अचानक कार के पीछे दौड़ पड़ी। कार के पीछे मादा गुलदार को देखकर चालक दहशत में आ गया। चालक ने तेजी से कार को दौड़ाकर अपनी जान बचाई। हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के रेंजर शैलेंद्र सिंह रेगी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 10 बजे भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार ने उन्हें फोन कर भेल क्षेत्र में मादा गुलदार होने की सूचना दी। नगर प्रशासक ने उन्हें बताया कि भेल सेक्टर 4 में केंद्रीय विद्यालय को जाने वाली सड़क पर एक मादा गुलदार कार के पीछे दौड़ पड़ी है।
जिससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। मादा गुलदार के साथ उसके दो छोटे बच्चे भी देखे गए हैं। रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मादा गुलदार की उपस्थिति को लेकर लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की टीम भी लगातार मादा गुलदार को लेकर नजर बनाए हुए हैं। बताया कि भेल की सीमा राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से लगी होने के कारण भेल क्षेत्र में वन्य जीवों की गतिविधि बनी रहती है। साथी ही भेल क्षेत्र में बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने के कारण यहां पर जंगली जानवर जाकर आसानी से छुप जाते हैं। भेल क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर जेसीबी से झाड़ियां को हटाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *