विश्व हिंदू संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बांटे मास्क व सेनेटाइजर

Spread the love

हरिद्वार। कोरोना पीड़ितो की मदद में जुटी विश्व हिंदू संस्था के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक देवेंद्र प्रजापति के दिशा निर्देशों पर संस्था की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राजपूत के नेतृत्व में ग्राम श्यामपुर कांगड़ी में ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाव हेतु सेनेटाइजर एवं मास्क वितरण किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बीना राजपूत ने कहा कि विश्व हिंदू संस्था का प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ महिला मोर्चा भी कंधे से कंधा मिलाकर उत्तराखंड सरकार के साथ कोरोना को हराने हेतु इस लड़ाई में सरकार के साथ खड़ा है। राजपूत ने बताया कि विश्व हिंदू संस्था के मिशन भरोसा के तहत महिला मोर्चा जनहित के काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को महिलाएं अच्छे से समझा सकती हैं। इसीलिए महिला मोर्चा ने यह कमान अपने हाथों में संभाल रखी है एवं शहर व गांवों में जाकर मकान, दुकान, सड़कों, गलियों को सेनेटाइज किया जा रहा है एवं मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है और कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उनको बचाव के उपाय बताने के साथ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबको सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सरकार के सहयोग में जनहित के काम करते रहना है। एक दूसरे की मदद के हाथ बनना ही संस्था का मिशन है। अपनी क्षमता अनुसार संस्था प्रयास जारी रखेगी। इस दौरान सुमन देवी, आरती देवी, पिंकी देवी, शर्मिला देवी, शशि देवी, अर्चना देवी, चित्रा शर्मा, सावित्री देवी आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *