फर्राटा धावक स्व. मिल्खा सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Spread the love

विकासनगर। देश के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने शोक व्यक्त किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। रविवार सुबह नगर क्षेत्र में आयोजित शोक सभा में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्व. मिल्खा सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ट्रस्ट अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि महान धावक मिल्खा सिंह ने कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम विश्व पटल पर रखने के साथ देश का मान बढ़ाया था। उनके देश के लिए दिए गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके रूप में हुई यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन चरित्र पर बोलते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रु, कुलविंदर सिंह, जगवीर शर्मा, नेक मोहम्मद, इंद्रपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, राजेश पासी, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *