प्रसिद्घ चौतोला मेले हेतु महोत्सव समिति ने मांगा सहयोग

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट में गुमदेश के प्रसिद्घ तीन दिवसीय चौतोला मेले की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। मेले में व्यवस्थाओं को लेकर मेला समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंप सहयोग मांगा है। मेला समिति के अध्यक्ष हरक सिंह भंडारी के नेतृत्व में मेला समिति के शिष्टमंडल ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने मेले में शांति और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के अलावा लोहाघाट और पंचेश्वर से एसएसबी जवानों की तैनाती करने, मेला स्थल चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाने, मेला क्षेत्र के आसपास के गांवों में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को सही करने, मेले के दौरान मेला स्थल में जल संस्थान का टैंकर उपलब्ध कराने के अलावा खाद्यान्न और रसोई गैस की आपूर्ति की मांग की। समिति ने खस्ताहाल सड़कों को मेले तक दुरुस्त करने की मांग उठाई है। अध्यक्ष ने बताया कि मेला 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा। मुख्य मेला 11 को होगा और इसी दिन चमू देवता की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। ज्ञापन देने वालों में मदन कलौनी, जोगा सिंह, कुंवर प्रथोली, नर सिंह धौनी आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *