गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया

Spread the love

चम्पावत। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। नगर और ग्रामीण इलाकों में गाय की पूजा अर्चना कर उन्हें पकवान खिलाएं गए। गायों को फूलों की माला पहना कर गोवंश के संरक्षण का संकल्प लिया गया। मंगलवार को लोहाघाट, बाराकोट और गुमदेश के क्षेत्रों में लोगों ने गौशालाओं की विशेष साफ-सफाई के बाद गौवंश को नहला कर उन्हें हरा चारा दिया गया। कई जगह लोगों ने घरों के मुख्य द्वार पर गोबर की लिपाई की और गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीष्ण की मूर्ति बनाई। गौमाता को विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर पूजा अर्चना की। जिले में गोवर्धन पर्व पर घरों को गोबर से लीपने और गायों में तैंतीस कोटि देवताओं का वास मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *