धूमधाम से मनाया फूलदेई का पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : चैत्र मास की पहली तिथि बृहस्पतिवार को जिलेभर में फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने घरों की देहरियों में रंग-बिरेंगे फूल डाले। गुरुवार को फूलदेई का पर्व शुरू हो गया। यह पर्व पूरे महीने चलकर बैशाखी के दिन समाप्त होता है। पर्व के तहत गुरुवार को बच्चों ने घरों की देहरियों में रंग-बिरेंगे फूल डाले और बढ़ों का आशीर्वाद लिया। लोगों ने भी बच्चों को मिठाई और दक्षिणा दी। गुरुवार को जिलेभर में फूलदेई का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। कल्जीखाल के घंडियाल में भी फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *