फेंडस क्लब व थापला ने जीता टूर्नामेंट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुंजवनेश्वर क्रीड़ा समिति की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइलन मुकाबला फ्रेंडस क्लब व थापला के नाम रहा।
शिव शक्ति ग्राउंड फरसाड़ी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में अक्की डाट काम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में आठ विकेट गंवाते हुए टीम ने 222 रन बनाए। जवाब में फ्रेंडस डस क्लब चौरखिंडा ने अंतिम ओवर में मैच अपने नाम किया। टूर्नामेंट का बेस्ट खिताब 109 रन व एक विकेट लेने वाले धीरज को दिया गया। महिला वर्ग टूर्नामेंट में थापला ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी की। टीम ने आठ ओवर में एक विकेट खोकर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नानस्यूं की टीम मात्र 68 रन ही बना पाई। थापला टीम की कोमल को बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया। जबकि, कुसुम बेस्ट बल्लेबाज चुनी गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी और ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप नेगी, विनीता रावत, ओमप्रकाश बिष्ट, दिवाकर ढौंडियाल, प्रेम सिंह, भूषण रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *