वृंदावन में प्रेम मंदिर के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Spread the love

मथुरा, एजेंसी। मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार एक किलोमीटर दूर तक देखा जा रहा था। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
बताया गया है कि आग शाम के समय लगी। गोदाम से आग की लपटों को उठता देख मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए। फायर विभाग को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए, लेकिन आग तेजी से बढ़ती ही जा रही थी।
सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग कितनी भीषण थी इसका अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका धुएं का गुबार एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।
प्रेम मंदिर के पीछे की ओर अस्थाई गोदाम बना हुआ है। यहां दरवाजे और खिड़की बनाने का काम हो रहा है। आग किस वजह से लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम में थिनर भी रखा हुआ था, जिस तक आग ने पहुंचते ही विकराल रूप धारण कर लिया। बताया गया है गोदाम में रखा माल पूरी तरह आग में जलकर राख हो गया।
बताया गया है कि इस गोदाम के पास ही इलेक्ट्रिकल का गोदाम है। आग वहां तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हैरानी बाली बात तो ये है कि यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *