आशीर्वाद टवर में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 50 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

Spread the love

धनबाद, एजेंसी। 28 जनवरी की रात धनबाद के हाजरा अस्पताल में आग लगने से पांच लोगों की मौत को अभी हफ्ते भर भी नहीं बीते थे कि अस्पताल के समीप शक्ति मंदिर के पास स्थित आशीर्वाद टवर की चौथी मंजिल में भीषण आग लग गयी है।
इस दुर्घटना में अब तक एक बच्ची समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिये पाटिलिपुत्र नर्सिंग होम ले आया गया है। अपार्टमेंट में अभी 50 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौथी मंजिल पर रहने वाले पंकज अग्रवाल की बेटी की शादी थी। उनके फ्लैट में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं।
आग पर काबू पाने के लिये आने वाली गाड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिये शक्ति मंदिर रोड को पुलिस ने बंद करा दिया है। घटनास्थल पर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक दस मंजिला आशीर्वाद टवर में कुल 70 फ्लैट हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *