कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़नी होगी जंग : सीडीओ

Spread the love

चम्पावत। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल बैठक के जरिए ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए मिलकर जंग लड़नी होगी। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से प्रशासन का सहयोग देने की अपील की। सोमवार को सीडीओ ने प्रधानों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए ग्राम स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि हर निगरानी समिति को शीघ्र 50-50 दवाईयों की किट उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि इन किट को समिति के जरिए होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दी जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानों से खुद के साथ ही अन्य ग्रामीणों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने किसी भी ग्रामीण में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कोविड जांच कराने को कहा। सैंपलिंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग देने की अपील की। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार आदि की शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने को कहा। वर्चुअल बैठक में सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीपीआरओ सुरेश बेनी, डीपीओ पीएस बृजवाल के साथ ही तमाम अधिकारी और प्रधान जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *