कोटद्वार-पौड़ी

मैदान को वापस लौट रहे प्रवासी, वाहनों को मारामारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

दिल्ली, गुरुग्राम सहित अन्य रूटों पर बढ़ी यात्रियों की संख्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एक माह पूर्व गर्मियों की छुट्टी पर गांव आए प्रवासियों के वापस लौटने का दौर शुरू हो गया है। यहीं कारण है कि अचानक मैदानी क्षेत्रों को संचालित होने वाले वाहनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली, गुरुग्राम सहित अन्य रूटों पर वाहन पकड़ने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों पर अतिरिक्त बसों का भी संचालिन किया जा रहा है।

स्कूलों की छुट्टी पड़ने के बाद मैदान से सैकड़ों प्रवासी अपने गांव आए हुए थे। लेकिन, अब एक जुलाई से अधिकांश स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में अब प्रवासी गांव से वापस मैदान की ओर लौट रहे हैं। नतीजा, पहाड़ से कोटद्वार पहुंच रही जीएमओयू व मैक्स वाहन भी यात्रियों से पूरी तरह भरे हुए थे। कोटद्वार स्टेशन में उतरते ही मैदानी रूट पर जाने वाली बस में सीट के लिए मारामारी मची हुई थी। कई यात्री बस की खिड़कियों से सामान डालकर सीट घेरने के प्रसार में जुटे हुए थे। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को हो रही थी। हालांकि रोडवेज की ओर से यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूट पर वाहनों का संचालन करवाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!