विलम्ब शुल्क के साथ आज भरें परीक्षा आवेदन फार्म

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर (सत्र 2022-23) के सम-सेमेस्टरों की मुख्य एवं बैक परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि परीक्षा नियत्रंक डा. एचएम आजाद ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि गढ़वाल विवि के स्नातक एवं स्नातकोत्तर (सत्र 2022-23) (बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रम को छोड़कर) मुख्य एवं बैक परीक्षा आवदेन पत्र विलम्ब शुल्क 1000 रूपए के साथ 12 जुलाई से 13 जुलाई तक भरे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों को परीक्षा आवेदन पत्रों का सत्यापन करने के पश्चात समस्त आवदेन पत्र, प्रमाणित सूची एवं सांख्यिकी आंगणन सहित विवि में 14 जुलाई तक जमा करनी होगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *