5 मई तक भरें पीजी के आवेदन पत्र

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर (पीजी) एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्क्रमों (बीएड, एमएड सहित) के लिए प्रवेश परीक्षा सीयूईटी के माध्यम से करवाए जाएंगे। गढ़वाल विवि के सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार नौटियाल ने बताया कि एनटीए की ओर से होने वाली परीक्षा की तिथि को 5 मई तक साढ़े नौ बजे तक विस्तारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पीजी के आवेदन फार्म भरने के तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई थी। इस तिथि को विस्तारित कर अब 5 मई रात्रि साढ़े नौ बजे तक छात्र आवेदन पत्र भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 6 से 8 मई को छात्र-छात्राएं अपने आवेदन फार्म को संशोधित कर सकते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *