जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिम कार्बेट नेशनल पार्क के संस्थापक जेम्स कार्बेट (जिम कार्बेट) के जन्म दिवस पर कार्बेट रिसेप्शन सेंटर में आमजन को उनके जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी शिप्रा वर्मा ने बताया कि रिसेप्शन सेंटर में पूर्वाह्न 11 बजे से मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे फिल्म देखेंगे। उसके उपरांत दोपहर बारह बजे से शाम छह बजे तक आमजन को यह फिल्म दिखाई जाएगी। बताया कि फिल्म के माध्यम से आमजन को जिम कार्बेट के बारे में जानकारी दी जाएगी।