फिल्टर ऑपरेटरों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोटेश्वर-सिलकाखाल पेयजल पंपिंग योजना में कार्यरत कर्मचारियों ने जल संस्थान देवप्रयाग के ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार और धमकाने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में योजना में लगे पंप और फिल्टर ऑपरेटरों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के निराकरण किए जाने की मांग की है। पंप और फिल्टर ओपरेटरों ने कहा कि दो माह से वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन की मांग करने पर ठेकेदार द्वारा अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि यदि जल्द से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठने व पंपिंग योजना को बाधित करने को विवश होगें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *