हल्द्वानी। गौला बैराज से पानी नहीं मिलने पर शुक्रवार को जल संस्थान के फिल्टर प्लांट पांच घंटे बंद रहे। दिन में जरूरी पेयजल साफ नहीं होने से शाम को घरों को की जानी वाली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को पानी नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम प्लांट फिर से शुरू होने से आज शनिवार को पानी की आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। शुक्रवार को गौला बैराज मे कूद कर आत्महत्या करने वाले व्यापारी के शव को खोजने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान बैराज में बारिश की वजह से पानी ज्यादा होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके समाधान के लिए बैराज का पानी कम करने से लिए गेट खोल दिए गए। जिससे सुबह 10.30 बजे जल संस्थान के शीशमहल में मौजूद फिल्टर प्लांट को पानी मिलना बंद हो गया। पानी नहीं मिलने पर शहर में पानी की आपूर्ति करने वाले प्लांट ठप हो गए। शाम 3.30 बजे दोबारा पानी मिलने पर प्लांट शुरू किए जा सके। ऐसे में दिन में पांच घंटे तक प्लांट में जरूरी पेयजल साफ नही किया जा सका। जिससे यहां से शाम को घरों के लिए जरूरी पानी नहीं भेजा जा सका। पानी नहीं मिलने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रात मे प्लांट में पानी साफ होने से आज शनिवार सुबह की आपूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि बैराज से पानी नहीं मिलने पर प्लांट का संचालन नहीं हुआ। जिससे शाम की आपूर्ति प्रभावित रही।