वित्त मंत्री सीतारमण का फर्जी विज्ञापन, मोबाइल हैक; उत्तराखंड में साइबर ठगों ने उड़ाए 48 लाख

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ठगों ने अब आम जनता को ठगने के लिए देश के कद्दावर नेताओं और बड़े उद्योगपतियों के नाम का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामलों में साइबर ठगों ने सूबे के एक मशहूर मिठाई कारोबारी और चमोली के एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हुए करीब 48.66 लाख रुपये की चपत लगा दी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला केस देहरादून का है यहां आनंदम स्वीट्स के मालिक आनंद स्वरूप गुप्ता निवासी नेहरू रोड, डालनवाला ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। 9 फरवरी को एक अनजान युवक ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 24.95 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि साइबर ठगों ने एक दिन में उनके खातों से पांच विभिन्न खातों में यह धनराशि ट्रांसफार की। नौ फरवरी को उनका मोबाइल बंद हुआ जो 12 फरवरी को खुला। उन्होंने बैंक से संपर्क किया। बैंक से जानकारी मिली कि उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर हो चुकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आए दिन हो रही साइबर ठगी से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
वित्त मंत्री का फर्जी विज्ञापन दिखाकर लूटा: साइबर अपराधियों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर 23.71 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मकर सिंह नेगी निवासी चमोली ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि 7 अगस्त 2025 को वह अपने घर पर फेसबुक चला रहे थे। उन्होंने एक विज्ञापन देखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में और गूगल सीईओ सुंदर पिचाई द्वारा निवेश के लिए प्रत्येक भारतीय नागरिक से 21 हजार रुपए निवेश की बात कही गई। विज्ञापन खोलने पर उसके अंत में दी गई जानकारी भरकर पंजीकरण किया। 16 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम संजय बताया और मुद्रा वन ट्रेड के बारे में बातचीत की। उन्होंने ही उन्हें डी-मेट एकाउंट से निवेस को कहक गूगल ट्रांजेक्शन से पृथ्वी राज कलीटा के एकाउंट में 21665.48 रुपए जमा करवाए। बताया कि विभिन्न बैंक खातों में 23,71,162 रुपए की धनराशि जमा करवाई गई। मकर सिंह निवासी ग्राम रामणी चमोली की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *