जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी की ओर से नगर निगम में तैनात पर्यावरण मित्रों को आर्थिक सहायता के चेक दिए गए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण मित्रों के हित में कार्य करने की भी बात कही। कहा कि सरकार पर्यावरण मित्रों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
शनिवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में सबसे बड़ा योगदान पर्यावरण मित्रों का होता है। इसलिए उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि पर्यावरण मित्रों के हितों को लेकर सरकार भी कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। पर्यावरण मित्रों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने 245 पर्यावरण मित्रों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। कहा कि शहरवासियों को भी पर्यावरण मित्रों के सम्मान के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, आयुक्त वैभव गुप्ता, नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटिया, सुखरो मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, कमल नेगी, मनीष भट्ट, कुलदीप रावत, रजत भट्ट, जितेंद्र नेगी, नीरू बाला खंतवाल, नन्द किशोर कुकरेती, मीना बैजवाल, मानेश्वरी बिष्ट, कुसुम पटवाल, उमेद सिंह बिष्ट, संगीता सुन्द्रियाल, गोपाल जखमोला आदि मौजूद रहे।