आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए दी मदद

Spread the love

विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से राजकीय महाविद्यालय भाबर के के प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल को विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा सम्मान -2022 से सम्माननित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने क्षेत्र के गरीब व असहाय परिवार के बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी।
रविवार को आर्य समाज कोटद्वार सत्संग भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग, गरीब व असहाय परिवार के 38 बच्चों को अर्थिक मदद दी गई। मुख्य अतिथि नंदकिशोर ढौड़ियाल ने कहा कि स्वर्गीय विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा उच्चकोटि के दानवीर थे, जिन्होने अपनी स्व अर्जित धनराशि अपने पुत्रों को न देकर समाज में शिक्षा के प्रचार के लिए दान कर दी थी। मुख्य वक्ता प. तारादत्त बेबनी श्यामा-सूमा चैरिटबल सोसाइटी कांडई-बल्ली के अध्यक्ष कृपाराम बेबनी ने कहा कि मुनि विश्वकर्मा जीवन के अंतिम पड़ाव में अपनी निजी पूंजी से निर्धनों में शिक्षा के विस्तार व कमज़ोरों की सहायता के लिए ट्रस्ट की स्थापना कर गए। समाज सेवा ही मुक्ति का मार्ग व ईश्वर की सच्ची पूजा है। विशिष्ट अतिथि पीएल खंतवाल ने कहा कि मुनि विश्वकर्मा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, वे सुपरवाइजर बेसिक शिक्षा गढ़वाल, सदस्य ज़िला पंचायत पौड़ी, उप प्रधान ग्राम सभा पदमपुर सुखरो, कांग्रेस के आजीवन सदस्य रहे। इस मौके पर नागरिक सगठन कोटद्वार के महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट, शशिप्रभा रावत, चक्रधर शर्मा, महेंद्र कुमार अग्रवाल, जनार्दन बुडाकोटी, डॉ.अनुराग शर्मा, सत्यप्रकाश थपलियाल, सुनीता बिष्ट, डॉ. मंजू कपरवान, रमेश चंद्र, नरेंद्र बिष्ट, धर्मपाल सिंह बिष्ट, अजय नेगी, उज्ज्वल चंद्र, कमल आर्य, मीना बछवान, मंजू रावत, आशुतोष वर्मा व पुष्पा वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *