गुमशुदा युवक को ढूंढकर परिजनों को सौपा

Spread the love

पिथौरागढ़। कुमालगांव के गुमशुदा एक युवक को पुलिस खोज निकालने में कामयाब हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुमालगांव निवासी सुरेश राम ने बीते 14 मार्च को थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उनका पुत्र बीते तीन फरवरी को रानीखेत भर्ती में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला। उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं आई। काफी खोजबीन के बावजूद न मिलने पर उन्होंने पुलिस में गुमशुद्गी की रिपोर्ट लिखाई। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की। बीते रोज युवक हल्द्वानी में मिला है। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। करीब 52 दिन बाद युवक के सुरक्षित घर लौटने से परिजन खुश हैं। उन्होंने पुलिस का आभार जताया है। टीम में कांस्टेबल सुन्दर कोहली, कमल तुलेरा शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *