एमवी एक्ट में किए 21 चालान, लगाया 63 हजार 7 सौ का जुर्माना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए प्रशासन सर्तक हो गया है। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और परिवहन विभाग द्वारा पौड़ी बुआखाल मोटर मार्ग पर संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान एमवी एक्ट के अंतर्गत 21 चालान कर 63 हजार 7 सौ 50 रूपये का जुर्माना आरोपित किया गया।
उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौड़ी बुआखाल मोटर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, क्षमता से अधिक यात्री सहित अन्य मामलों में 21 चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा, जिससे स्वयं के साथ-साथ यात्री भी सुरक्षित रह सकेंगे। संयुक्त अभियान में परिवहन अधिकारी जयंत वशिष्ट सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *