राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर, फूंका पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए जल्द एफआईआर वापस लेने की मांग उठाई।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में झंडाचौक में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए इसे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर असहमति की आवाज दबाने और डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा की भ्रामक रणनीति का पर्दाफाश करने का आह्वान किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन में कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, निवर्तमान पार्षद बीना नेगी, सोनिया नेगी, आशा चौहान, सतेंद्र सिंह नेगी, नन्दन सिंह रावत, बृजमोहन सिंह बिष्ट, विजय माहेश्वरी, हिम्मत सिंह नेगी, हेमचंद पंवार, सुरमान सिंह नेगी, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा और राजेंद्र असवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *