रुड़की। विद्युत पोल पर शॉर्ट सर्किट होने से शुक्रवार को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने सूझबूझ के साथ समय से आग पर काबू पाया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कस्बा झबरेडा के गुरुकुल मार्ग पर लगे एक विद्युत पोल पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण विद्युत तार आपस में टच हो गए। जिससे विद्युत पोल पर लगे तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत उपखंड झबरेड़ा को दी गई। विद्युत उपखण्ड पर तैनात एसएसओ द्वारा तुरंत विद्युत लाइन सप्लाई बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों द्वारा पानी तथा रेत डालकर आग को बुझाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि विद्युत पोल के नीचे स्थानीय लोग बैठे रहते हैं। उसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे तथा विद्युत तारों को दूरस्त किया गया। उसके घंटों बाद सप्लाई शुरू हो पाई। विद्युत उपखंड पर तैनात और अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि तारों में आग का कारण शॉर्ट सर्किट है गर्म होने पर तार पिघल गए। आपस में शार्ट हो गए तारों को सही कर दिया गया है तथा विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी गई है।