विवि में जंतु विज्ञान विभाग के स्टोर में लगी आग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर स्थित जंतु विज्ञान विभाग में स्टोर में गुरुवार अपराह्न बाद आग लग गई। जिससे स्टोर में रखा पुरानी फर्नीचर व अन्य सामान राख हो गया। बताया जा रहा है कि स्टोर से काफी दूर सूखी झाड़ियों को जलाया जा रहा था। धीरे-धीरे आग स्टोर तक पहुंच गई। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कर्मचारी प्रदीप मल्ल व अन्य कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *