फिर लगी सिविल के जंगलों में आग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश नहीं होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण सिविल जंगलों में आग की घटनाएं फिर से शुरू हो गई है। सोमवार को सतपुली, गहड़ और रावत गांव के पास सिविल जंगलों में आग लगी रही। दोपहर तक वन विभाग की टीम ने सतपुली और गहड़ गांवों के जंगलों की आग पर काबू पा लिया था।
इस फायर सीजन में पहले ही पौड़ी जिले में 200 हेक्टेअर से अधिक जंगल आग से प्रभावित हो चुके हैं। जून महीने में भी बारिश अभी तक नहीं होने से तापमान फिर बढ़ रहा है। सिविल सोयम वन प्रभाग के डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ घटनाएं सोमवार को रिपोर्ट हुई हैं। इनमें कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईव पर सतपुली के पास सहित गहड़ गांव के सिविल जंगलों में आग की सूचनाएं मिली। दिन में रावत गांव के पास जंगलों में आग की सूचना मिली। बताया कि लोगों के नाप खेतों से आग सिविल जंगल तक जा रही है। खेतों से सटे जंगलों में आग की घटनाएं रिपोर्ट की जा रही है। टीमों को अलग-अलग जगह पर भेजा गया है। दोपहर तक सतपुली और गहड़ दोनों ही सिविल जंगलों की आग पर काबू पा लिया गया था। बारिश नहीं होने से अभी भी विभागीय टीमों को फॉरेस्ट फायर को लेकर अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *