गंगोत्री नेशनल पार्क में लगी आग, वन संपदा जली

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। जिससे खेलू के पेड़ सहित भोज पत्र एवं अन्य बेस कीमती वन्य संपदा जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। वन कमिर्यों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ पेड़ों के मुंडों पर आग लगी है, जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ, आग कैसे लगी इसको लेकर वन विभाग भी हैरान है। गंगोत्री क्षेत्र में सामान्य तौर पर मौसम ठंडा रहता है। शनिवार सुबह को भी वहां अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस था। इसी बीच गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के देवगाढ के जंगल में आग भड़क उठी। कनखू वेरियर से करीब तीन किमी. की दूरी पर स्थित देवगाढ में धुंए के गुबार उठे तो इसका पता चला। जिसे देख कनखू वेरियर में तैनात वन कर्मियों की नौ सदस्य टीम मौके के लिए रवाना हुई। वन कर्मी मौके पर पहुंचते और आग पर नियंत्रण पाते इससे पूर्व आग विकराल हो चुकी थी। जिससे वन क्षेत्र में स्थित खेलू के दर्जनों पेड़, भोझ पत्र, देवदार सहित अन्य लाखों की वन्य संपदा जलकर राख हो गई। आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे वन कर्मी राजवीर रावत ने बताया कि दोपहर तक नीचले स्तर की आग को बुझा दिया गया है। अब आग केवल टॉप पर है, जहां पहुंचना संभव नहीं है। कहा कि कुछ पेड़ो के मुंडो पर भी आग लगी है। जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल के मुताबिक गंगोत्री पार्क क्षेत्र में यह पहली घटना है पहली घटना है।
आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ स्थानों पर आग लगी है, इसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
-प्रताप पंवार, गंगोत्री रेंज अधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *