ग्लास फैक्ट्री में लगी आग, हड़कंप

Spread the love

ऋषिकेश। औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित हिंदुस्तान नेशनल ग्लास फैक्ट्री में फायर ब्रिगेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में कम से कम समय में जान-माल के नुकसान को रोकना और आग पर प्रभावी ढंग से काबू पाना रहा। सोमवार को फायर स्टेशन को सूचना मिली कि फैक्ट्री के एक हिस्से में भीषण आग लग गई है। सूचना के अनुसार फर्निश लीकेज होने से आग लगी। लीकेज की चपेट में आने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सायरन बजाती हुई तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। इसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फैक्ट्री परिसर में मौजूद फायर फाइटिंग सिस्टम की भी जांच की गई। अभ्यास के समापन पर एफएसओ सुनील दत्त तिवारी ने फैक्ट्री के कर्मचारियों को आग बुझाने के विभिन्न उपकरणों को चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। कहा कि आग लगने के शुरुआती पलों में कर्मचारियों की सतर्कता ही बड़े हादसे को टाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *