कारगी में दो कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Spread the love

देहरादून। कारगी इलाके में सोमवार सुबह कबाड़ के दो गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम वापस लौटी तो कुछ देर बाद कबाड़ से फिर तेज धुआं निकलने लगा। इसके बाद टीम ने फिर से पानी की बौछार की। एसएसआई पटेलनगर प्रमोद शाह ने बताया कि हरिद्वार बाईपास रोड से नए बन रहे आढ़त बाजार आने वाली रोड के पास वसीम अहमद और दिलशाद के दो कबाड़ के गोदाम हैं। दोनों गोदाम आपस में लगते हुए है। सोमवार सुबह इनमें आग लगने की सूचना मिली। पुलिस अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों गोदाम में फायर टेंडरों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग बुझी तो पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम वापस लौटी। करीब एक घंटे बाद कबाड़ के ढेर से फिर से तेज धुआं निकलने लगा। इसके बाद फिर अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। फिर से पानी की बौछार की गई। एसएसआई शाह ने बताया कि कबाड़ का मोटा ढेर होने के कारण उसमें आग नीचे तक पहुंच गई। जिसे बुझाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *