दमकल कर्मियों ने फायर स्टेशन परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दमकल कर्मियों ने बीईएल रोड स्थित फायर स्टेशन में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
बुधवार को अग्नशमन अधिकारी सुरेश चंद्र के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों ने फायर स्टेशन के आसपास फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित करते हुए उसे नष्ट किया। साथ ही पानी की निकासी के लिए चोक नालियों की भी सफाई की गई। अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इसलिए हमें अपने जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। अभियान के दौरान उन्होंने दमकल कर्मियों को अधिक से अधिक लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि आमजन को आग व आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी भी प्रत्येक दमकल कर्मी व अधिकारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *