फिर लगी अदवाणी के जंगलों में आग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मंगलवार को अदवाणी के जंगलों में एक बार फिर आग लग गई। अदवाणी के जंगलों में बेकाबू आग को कुछ दिन पहले हैलीकाप्टर की मदद से बुझाया गया था।
गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अदवाणी के पास तमलांग के नाप खेतों से होती हुई आग एक बार फिर आरक्षित जंगल तक पहुंच गई है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर टीम को भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर चोपड़ा गदेरे में पालिका के कूड़े के ढेर ने फिर आग पकड़ ली। दिन भर कूड़े पर लगी आग से धुंआ यहां चारों ओर फैलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *