निर्माणाधीन बस अड्डे के समीप दुकान में लगी आग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: निर्माणाधीन बस अड्डे के समीप रविवार की दोपहर एक दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि फायर सर्विस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो यहां पर बड़ी दुर्घटना गठित हो सकती थी।
रविवार की दोपहर को निर्माणाधीन बस अडडे के पास श्रीनगर में एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। जिससे यहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां पर आवासीय बस्ती होने से आग फैलने का खतरा बढ़ गया। आग लगने की सूचना लोगों द्वारा आनन-फानन में फायर स्टेशन पौड़ी को दी गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि बस स्टेशन के पास एक कबाड़ की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत फायर स्टेशन पौड़ी से दमकल की गाड़ियां भेजी गई। कबाड़ की दुकान में काफी मात्रा में प्लास्टिक कूड़ा भरा हुआ था। दमकल कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया कि आग लगने से बिस्तर रजाई गद्दे आदि जल गए घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दमकल टीम में लीडिंग फायरमैन भूपेश त्यागी, पुष्पेंद्र सिंह, राजेस कुमार गौड़, अमजद, नरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, नरेश शर्मा, धनवीर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *