तिलौन-मानेश्वर के जंगल में धधकी आग

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत के एनएच से लगे तिलौन-मानेश्वर के जंगल में भीषण आग धधक गई। जिसके बाद आग की लपटें एनएच तक पहुंच गई। वन विभाग के कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। शनिवार को मानेश्वर और तिलौन के बीच जंगल में भीषण आग लग गई। आग किसानों ने झाड़ियों को जलाने के लिए लगाई थी। जो बाद में जंगल तक पहुंच गई। इस दौरान एनएच से गुजर रहे वाहनों को भी खतरा होने लगा था। लेकिन वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। वन विभाग के मुताबिक इस फायर सीजन में अब तक आग लगने की जिले में सात घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 5 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन उपराजिक बृजमोहन टम्टा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर वन पंचायतों में आग लगाते हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी काार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *