अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान, उपकरणों की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभाग ने भाबर क्षेत्र में स्थित औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी भी दी। वहीं, टीम ने फैक्ट्रियों में लगे उपकरणों की भी जांच की।
अग्निशमन अधिकारी इसम सिंह के नेतृत्व में सिगड्डी ग्रोथे सेंटर व औद्योगिक संस्थान में अभियान चलाया गया। टीम ने श्रमिकों को अग्निशमन उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके प्रयोग के बारे में बताया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी होनी आवश्यक है। जागरूकता से ही हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। अधिकारियों ने श्रमिकों से जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने की भी अपील की। अभियान के दौरान एक फैक्ट्री में स्टोरेज एरिया से वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित नहीं था। दमकल टीम ने फैक्ट्री संचालक को जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक औद्योगिक संस्थान में उपकरणों का कार्यशील स्थिति में होना अति आवश्यक है। यदि चेतावनी के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *