14 अप्रैल से शुरू होगा अग्निशमन सप्ताह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अग्निशमन सप्ताह 14 अप्रैल से शुरू होगा। जो 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान छात्र-छात्राएं भी विभिन्न कस्बों आदि में जनजागरूकता रैली के माध्यम से अग्निशमन सुरक्षा उपायों के लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के सीजन में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *