सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली: सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत दुधारखाल पुलिस चौकी के समीप ग्राम कांडाई में सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। वाहन स्वामी की ओर से अज्ञात के खिलाफ दुधारखाल चौकी में तहरीर दी गई है।
दुधारखाल चौकी में तैनात पुलिस को कांडाई में सड़क किनारे खड़ी एक कार में आग लगने की सूचना मिली। लेकिन, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो चुकी थी। ग्राम कांडाई निवासी वाहन स्वामी जयदीप सिंह रावत ने बताया कि उन्हें अंदेशा है कि किसी असामाजिक तत्व ने उनकी कार पर आग लगाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *