कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Spread the love

रुद्रपुर। अनुपम मार्केट स्थित साहनी कन्फेक्शनरी में बुधवार रात आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांक तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अनुपम सिनेप्लेक्स मार्केट में राजेश साहनी की साहनी कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। बुधवार रात लगभग 11.30 बजे राजेश साहनी अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। कुछ ही देर बाद लोगों ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा। लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक और फायर बिग्रेड को दी। राजेश साहनी तत्काल दुकान पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया और दुकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। राजेश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *