परचून की दुकानों में लगी आग

Spread the love

नई टिहरी : एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि कृष्ण चौक मोलधार में सपना की टेलर और परचून, वैशाख सिंह की परचून की दुकान पर आग लग गई। सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। दुकान में रखे गैस सिलेंडर को फायर हुक की मदद से पानी डालकर ठंडा किया गया। इससे पूर्व बंद दुकानों के शटर के लाक बोल्ट कटर से काटने के बाद आग बुझाने का काम किया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। टीम में यशवीर, प्रकाश, राहुल रावत, विपिन सजवाण, शिवानी, उर्मिला आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *