गुरुवार रात स्टेशन रोड में रेलवे स्टेशन परिसर से सटी दुकानों में लगी आग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्टेशन रोड में रेलवे स्टेशन परिसर की भूमि से सटी चार दुकानों में आग लगी गई। आग के कारण दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
गुरुवार देर रात करीब दो बजे स्टेशन रोड़ स्थित एक दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आग की चपेट में बगल की दो दुकानें भी आ गई। सूचना मिलने पर दुकान स्वामी और दमकल कर्मी भी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिन तीन दुकानों को नुकसान हुआ है उनमें एक कन्फैक्शनरी, एक फुटवियर और एक मोबाइल की दुकान है। दुकान स्वामियों प्रदीप कुमार, गुड्डू सिंह और मुख्त्यार अहमद ने बताया कि आग के कारण उनकी दुकान में रखा काफी सामान जल गया है, इस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।