बाजपुर में भूसे के गोदाम में लगी आग

Spread the love

काशीपुर। ग्राम रेंहटा में अज्ञात कारणों के चलते भूसे के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, भूसे में आग लगने से गोदाम स्वामी को भारी नुकसान हुआ है। हरविंदर सिंह बरार का ग्राम रेंहटा में भूसे का गोदाम है। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने बताया आग भारी मात्रा में भूसा जलकर राख हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *