एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग

Spread the love

काशीपुर। खेत के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के कटे खेत में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। इससे आग पर काबू पाया जा सका नहीं तो पास की गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचता। कोसी कांटे के समीप करण सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से निकली चिंगारी से गेहूं के कटे खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर आग को फैलने से रोक लिया। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी दिनेश चंद पाठक ने बताया बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लगी थी। इस पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास में खड़ी पांच एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *