जिले के अधिकतर जंगलों में धधक रही आग

Spread the love

बागेश्वर। जिले के जंगलों में इन दिनों आग धधक रही है। चीड़ के अधिकतर जंगलों में आग लगी हुई है। आग के कारण वातावरण में धुंध है। साथ ही तपिश भी बढ़ने लगी है। सुबह शाम चल रही हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है। आग बुझाने के लिए वन विभाग के साथ ही दमकल विभाग लगा हुआ है। इसके बावजूद अराजक तत्व जंगल को आग झोकने में पीटे नहीं हैं। शुक्रवार की शाम से खबडोली के जंगल में आग धधक गई। जंगल में पिरुल अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसी तरह नीलेश्वर के जंगल में भी आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। शनिवार को धरमघर के बिनाड़ी, जाखनी के जंगल धधकने लगे। लगातार जल रहे जंगलों के कारण जहां वातावरण में धुंध बढ़ गई है वहीं तपिश भी बढ़ने लगी है। वन विभाग को भी लगातार नुकसान हो रहा है। जंगली जानवर आबादी की ओर रुख करने लगे हैं। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है। इधर रेंजर एसएस करायत ने बताया कि खबडोली के जंगल की आग को बुझा लिया है। अब तक नौ आग की घटनाएं हो गई हैं। अराजक तत्वों पर भी विभाग नजर बनाए हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *